JIO, Airtel और VI की 365 दिन वैलिडिटी रिचार्ज
Jio-Airtel-VI 365 Days Validity Plans: जब से TRAI ने एक नया नियम लाकर, सभी टेलिकॉम कंपनियों को सिर्फ वॉइस कॉलिंग और मेसेज की सुविधा देने वाले रिचार्ज प्लान देने को कहा है, तब से JIO, Airtel और VI, इन तीनों Telecom कंपनियों आम जनता को अच्छा काटा है। अब इन कंपनियों को अच्छे से पता है की 28 दिन के रिचार्ज प्लान में कुछ मिलने वाला तो नहीं है, इसलिए JIO, Airtel और VI इन कंपनियों ने डायरेक्ट 365 दिन की वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान्स निकाले हैं, जिसमें वॉइस कॉलिंग, SMS और कुछ में डेटा भी मिलता है।
अब जानना तो पड़ेगा कौन हमें सही वैल्यू दे रहा है, और कौन हमें चुना लगा रहा है। तो चलिए Jio, Airtel और VI तीनों कंपनियों के 365 दिन Validity वाले रिचार्ज प्लान्स पर एक-एक कर नजर डालते है।

Jio के 365 दिन (और कुछ कम) वैलिडिटी वाले रिचार्ज
Jio के कुछ प्लान्स 336 दिन की वैलिडिटी वाले हैं, यानी 29 दिन कम। इस प्लान में Jio वालों 29 दिन का चुना लगाया है। फिर भी इनके 336 वैलिडिटी वाले प्लान्स की ऑफर्स देखते हैं।
- ₹895 प्लान: अगर आप Jio Phone/Prima यूज करते है। तब आपको इस प्लान में 336 दिन वैलिडिटी, 24GB डेटा (2GB/28 दिन), अनलिमिटेड कॉलिंग, 50 SMS/28 दिन मिलता है।
- ₹1234 प्लान: इस प्लान को लेने के लिए JioBharat डिवाइस होना जरुरी है। 336 दिन वैलिडिटी, 168GB डेटा (500MB/दिन), अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 SMS/28 दिन।
- ₹1748 प्लान: वॉइस ओनली। 336 दिन वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, 3600 SMS, JioTV, JioCloud एक्सेस भी मिलता है।
365 दिन वैलिडिटी वाले Jio रिचार्ज
- ₹3599 प्लान: 365 दिन वैलिडिटी, 912.5GB डेटा (2.5GB/दिन), अनलिमिटेड वौइस् कॉलिंग, 100 SMS/दिन, TRUE5G और JioHotstar का 90 दिन के लिए सब्सक्रिप्शन उपलब्ध है।
- ₹3999 प्लान: इस प्लान में भी वही सब है, जो 3599 के रिचार्ज प्लान में है। बस FanCode सब्सक्रिप्शन एक्स्ट्रा दिया गया है।
अब घर बैठे पाएं सिनेमा हॉल का मजा: AIRTEL IPTV स्मार्ट एंटरटेनमेंट हब
Airtel के 365 दिन वैलिडिटी वाले रिचार्ज
Jio और Airtel दोनों के 365 दिन की validity वाले प्लान्स में ज्यादा फर्क नहीं है, लगता है Airtel ने बस Jio के दोनों प्लान्स को पक्का कॉपी-पेस्ट मारा है।
- ₹1849 प्लान: वॉइस ओनली। 365 दिन वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, 3600 SMS, Apollo 24/7 (3 महीने), Hello Tunes!
- ₹3599 प्लान: 365 दिन वैलिडिटी, 2GB/दिन 4G डेटा, अनलिमिटेड 5G, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन, Wynk Music, Hello Tunes!
- ₹3999 प्लान: बाकी सब ₹3599 प्लान वाला वही। अलग बस इतना है की 2.5GB/दिन 4G डेटा और JioHotstar का 1 साल के लिए मोबाइल का Subscription मिलता है। जी सिर्फ मोबाईल का, TV का नहीं। मतलब आप JioHotstar सिर्फ अपने मोबाईल में ही देख पाओगे।
VI (Vodafone Idea) के 365 दिन वैलिडिटी वाले प्लान्स
VI नेटवर्क (Vodafone Idea) के पास 365 दिन की वैलिडिटी वाले अलग अलग वैरायटी वाले प्लान उपलब्ध है। VI ने Super Saver और Value for Money कैटेगरी में ढेर सारे ऑप्शन्स दिए हैं:
- ₹1849 प्लान: 365 दिन वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, 3600 SMS, कोई डेटा नहीं।
- ₹1999 प्लान: 365 दिन वैलिडिटी, 24GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 3600 SMS।
- ₹3499 प्लान: 365 दिन वैलिडिटी, 1.5GB/दिन डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन, अनलिमिटेड नाइट डेटा (12AM-6AM), वीकेंड डेटा कैरी फॉरवर्ड, 2GB/महीना बैकअप डेटा।
- ₹3699/₹3799 प्लान: 365 दिन वैलिडिटी, 1.5GB/दिन डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS/दिन, अनलिमिटेड डेटा (12AM-12PM), वीकेंड डेटा कैरी फॉरवर्ड, 2GB/महीना बैकअप डेटा, Vi App बेनिफिट्स (₹3799 में)।
Jio-Airtel-VI 365 Days Validity Plans का comparison
कंपनी | प्लान की कीमत | वैलिडिटी | वॉइस कॉलिंग | SMS | डेटा | एक्स्ट्रा बेनिफिट्स |
---|---|---|---|---|---|---|
Jio | ₹895 | 336 दिन | अनलिमिटेड | 50/28 दिन | 24GB (2GB/28 दिन) | Jio Phone/Prima के लिए |
₹1234 | 336 दिन | अनलिमिटेड | 300/28 दिन | 168GB (500MB/दिन) | JioBharat डिवाइस के लिए | |
₹1748 | 336 दिन | अनलिमिटेड | 3600 (पूरा साल) | कोई नहीं | JioTV, JioCinema, JioCloud | |
₹3599 | 365 दिन | अनलिमिटेड | 100/दिन | 912.5GB (2.5GB/दिन) | TRUE5G, JioHotstar (90 दिन) | |
₹3999 | 365 दिन | अनलिमिटेड | 100/दिन | 912.5GB (2.5GB/दिन) | TRUE5G, JioHotstar (90 दिन), FanCode | |
Airtel | ₹1849 | 365 दिन | अनलिमिटेड | 3600 (पूरा साल) | कोई नहीं | Apollo 24/7 (3 महीने), Hello Tunes |
₹3599 | 365 दिन | अनलिमिटेड | 100/दिन | 2GB/दिन | अनलिमिटेड 5G, Wynk Music, Hello Tunes | |
₹3999 | 365 दिन | अनलिमिटेड | 100/दिन | 2.5GB/दिन | अनलिमिटेड 5G, Disney+ Hotstar Mobile (1 साल), Wynk Music | |
VI | ₹1849 | 365 दिन | अनलिमिटेड | 3600 (पूरा साल) | कोई नहीं | कोई खास नहीं |
₹1999 | 365 दिन | अनलिमिटेड | 3600 (पूरा साल) | 24GB (पूरा साल) | कोई खास नहीं | |
₹3499 | 365 दिन | अनलिमिटेड | 100/दिन | 1.5GB/दिन | अनलिमिटेड नाइट डेटा (12AM-6AM), वीकेंड डेटा कैरी फॉरवर्ड, 2GB/महीना बैकअप डेटा | |
₹3699 | 365 दिन | अनलिमिटेड | 100/दिन | 1.5GB/दिन | अनलिमिटेड डेटा (12AM-12PM), वीकेंड डेटा कैरी फॉरवर्ड, 2GB/महीना बैकअप डेटा | |
₹3799 | 365 दिन | अनलिमिटेड | 100/दिन | 1.5GB/दिन | अनलिमिटेड डेटा (12AM-12PM), वीकेंड डेटा कैरी फॉरवर्ड, 2GB/महीना बैकअप डेटा, Vi App बेनिफिट्स |