JioPhone Prima 2 और Jio Bharat J1
Jio ने Jio Phone Prima 2 और Jio Bharat J1 जैसे छोटू से दिखने वाले फोन्स लॉन्च कर बवाल मचा दिया है। आज के दिनों में अगर हम कोई अच्छा फीचर वाला मोबाईल लेने जाए, तो कम से कम 10,000 रूपये के लिए जेब ढीली हो जाती है।
वही जिओ (Jio) ने आम आदमी की जेब, जरूरतों और बदलती टेक्नोलॉजी को ध्यान में रखकर Jio Phone Prima 2 और Jio Bharat J1 दो फोन निकाले है। जो दिखने में छोटे है लेकिन काम के मामले में बड़े बड़े स्मार्टफोन्स को टक्कर देते है। इनमें हमें बड़ी स्क्रीन के साथ गूगल असिस्टेंट, यूट्यूब, फेसबुक, Jio चैट, Jio टीवी, Jio सिनेमा जैसे महंगे फ़ोन में दिए जाने वाले ऍप्स और फीचर्स देखने को मिलते है।

तो चलिए, Jio Phone Prima 2 और Jio Bharat J1 की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते है।
JioPhone Prima 2 का Price
Jio Phone Prima 2 को ₹2799 में ख़रीदा जा सकता है। ये Blue कलर के डिज़ाइन में आता है, जो लेदर जैसी फिनिश का लुक देता है। यह फोन दिखने में सिर्फ छोटा है, लेकिन एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज है।

इतनी कम क़ीमत पर आपको गूगल असिस्टेंट, यूट्यूब, फेसबुक, जिओ चैट, जिओ टीवी, जियो सिनेमा जैसे ऍप्स और फीचर्स मिलते ही है, पर इस छोटे डिब्बे में Front और Back Digital Camera भी आता है।
JioPhone Prima 2 स्पेसिफिकेशन
वैसे तो Jio Phone Prima 2 अपनी कीमत के हिसाब से स्पेसिफिकेशन्स में भी तगड़ा है।
- नेटवर्क: 4G हाई-स्पीड (Jio नेटवर्क लॉक)
- रैम: 512MB
- डिस्प्ले: 2.4 इंच TFT LCD
- बैटरी: 2000 mAh (लंबी चलने वाली)
- मेमोरी: 4GB इंटरनल, माइक्रो SD कार्ड से 128GB तक बढ़ा सकते हैं
- ऑपरेटिंग सिस्टम: KaiOS 2.5.3
- कैमरा: 0.3MP रियर और फ्रंट कैमरा
- एक्स्ट्रा: LED टॉर्च, 3.5mm हेडफोन जैक, FM रेडियो, ब्लूटूथ 5.0, JioCall के जरिए नेटिव वीडियो कॉलिंग
- लुक: लेदर जैसी फिनिश वाला बैक, Luxe Blue कलर
इस फोन को आप Amazon, JioMart और Reliance Digital पर खरीद सकते है।
JioBharat J1 Series Phone का Price
Jio Bharat J1 की कीमत और भी सस्ती है, सिर्फ ₹1799 । लुक और फीचर्स के मामले में ये Jio Phone Prima 2 से थोड़ा अलग और कुछ मामलों में बेहतर है।

JioBharat J1 के फीचर्स में बड़ी स्क्रीन, बड़ी बैटरी और ढेर सारे ऍप्स भी मिलते है। ये 4G कीपैड फोन है, और इसके साथ इस फ़ोन में Jio टीवी, Jio सिनेमा, Jio चैट, Jio सावन, JioHotstar जैसे ऐप्स इंस्टॉल हैं, जो मनोरंजन के लिए फुल मस्ती देते हैं। साथ में JioPay के जरिए UPI पेमेंट और JioSoundPay का फीचर भी है।
JioBharat J1 Phone स्पेसिफिकेशन
- नेटवर्क: 4G हाई-स्पीड (Jio नेटवर्क लॉक)
- रैम: 512MB
- डिस्प्ले: 2.8 इंच (Jio Phone Prima 2 से बड़ा)
- बैटरी: 2500 mAh (लंबी चलने वाली)
- मेमोरी: माइक्रो SD कार्ड से 128GB तक बढ़ा सकते हैं
- ऑपरेटिंग सिस्टम: ThreadX RTOS
- कैमरा: 0.3MP रियर कैमरा
- एक्स्ट्रा: LED टॉर्च, 3.5mm हेडफोन जैक, FM रेडियो, ब्लूटूथ 4.2, 23 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट
- लुक: Dark Grey कलर में उपलब्ध
ये फोन खरीदने के लिए Amazon और JioMart पर उपलब्ध है।
JioPhone Prima 2 और Bharat J1 का सस्ता रिचार्ज ऑफर
Jio Phone Prima 2 और Bharat J1 इन दोनों फोन के लिए Jio की सस्ते और महंगे दोनों रिचार्ज के ऑफर देता। लेकिन बाकि कंपनियों के मुकाबले इनके रिचार्ज काफ़ी किफायती है। रिचार्ज को जानने के लिए इस लिंक को चेक करे।
जिओ रिचार्ज प्लान्स: Jio के 365 दिन (और कुछ कम) वैलिडिटी वाले रिचार्ज
कौन सा फोन बेस्ट है?
- Jio Phone Prima 2: अगर तुझे फ्रंट कैमरा चाहिए वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए, साथ में गूगल असिस्टेंट और KaiOS का स्मूथ एक्सपीरियंस चाहिए, तो ये फोन ₹2799 में बढ़िया है। लेदर जैसी फिनिश इसे प्रीमियम लुक देती है।
- Jio Bharat J1: अगर बजट टाइट है और तुझे बड़ी स्क्रीन (2.8 इंच) और बड़ी बैटरी (2500 mAh) चाहिए, तो सिर्फ ₹1799 में ये फोन वैल्यू फॉर मनी है। इसमें JioHotstar जैसे एक्स्ट्रा ऐप्स भी हैं।
दोनों फोन्स Jio नेटवर्क लॉक हैं, यानी सिर्फ Jio सिम काम करेगा। रिचार्ज प्लान्स भी Jio के स्पेशल हैं, जैसे ₹895 में 336 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान।
JioPhone Prima 2 और Bharat J1 कम्पैरिजन चार्ट
फीचर | Jio Phone Prima 2 | Jio Bharat J1 |
---|---|---|
कीमत | ₹2799 | ₹1799 |
नेटवर्क | 4G (Jio लॉक) | 4G (Jio लॉक) |
रैम | 512MB | 512MB |
डिस्प्ले | 2.4 इंच TFT LCD | 2.8 इंच |
बाल्ट्री | 2000 mAh | 2500 mAh |
मेमोरी | 4GB (128GB तक माइक्रो SD) | 128GB तक माइक्रो SD |
ऑपरेटिंग सिस्टम | KaiOS 2.5.3 | ThreadX RTOS |
कैमरा | 0.3MP रियर + फ्रंट | 0.3MP रियर |
एक्स्ट्रा फीचर्स | LED टॉर्च, 3.5mm जैक, FM रेडियो, गूगल असिस्टेंट, JioPay, JioCall | LED टॉर्च, 3.5mm जैक, FM रेडियो, JioPay, JioSoundPay |
ऐप्स | यूट्यूब, फेसबुक, Jio टीवी, Jio सिनेमा, Jio सावन, Jio चैट | Jio टीवी, Jio सिनेमा, Jio सावन, Jio चैट, JioHotstar |
लुक | Luxe Blue, लेदर जैसी फिनिश | Dark Grey |
उपलब्धता | Amazon, JioMart, Reliance Digital | Amazon, JioMart |