TATA Play Binge: पहली बार मिल रहा इतना सस्ता
TATA Play Binge: हम भारतीय लोग हमेशा कुछ न कुछ जुगाड़ ढूंढ़ते रहते है। फिर चाहे वो फ्री में मूवीज देखनी हो या फिर क्रिकेट मैच। लेकिन सभी को फ्री में नहीं मिल पाता।
अगर आप अब भी कोई ऐसा OTT Platform ढूंढ रहे हो की, जहां आप क्रिकेट मैच भी देख सके और मूवीज़ भी एन्जॉय कर सके। जो सस्ता भी हो और जहा आप को बंडल में Amazon Prime, JioHotStar, ZEE5, Sony LIV, Apple TV+ और भी कई ढेर सारे सब्सक्रिप्शन सस्ते में मिले। तो आपको TATA Play Binge इस ऍप को आपको जरूर देखना चाहिए।

दरअसल, हम सभी ऐसे ऍप की तलाश में रहते है। जहां सब सस्ता हो। TATA Play Binge अपने ऍप में Binge Bestseller और Sports Special यह दो सब्सक्रिप्शन प्लान प्रोवाइड करता है। ऍप में और भी महंगे प्लान्स है, जहा आपको भरभरकर OTT Streaming Platforms दिए गए है। लेकिन हमें तो अपने काम से मतलब है।
तो चलिए सीधे TATA Play Binge के Subscription प्लान्स के बारे में जानते है।
TATA Play Binge Plans तगड़े प्लान्स
बिंज बेस्टसेलर (Bing Bestseller)
यह प्लान ₹199 रूपये से स्टार्ट होता है। जहां ₹199 रुपयों में आप Prime Video, JioHotstar, Zee5, Sony Liv, LIONSGATE Play, Apple TV+, Sun NXT, Aha, FANCODE, Discovery+ जैसे पॉपुलर OTT Platforms के साथ साथ और भी दूसरे 22 स्ट्रीमिंग ऍप्स भी मिलते है।

जिनमे से आप 3 ऍप को खुद चुन सकते है, और 10 ऍप आपको कम्प्लीमेंटरी दिए जाते है। इस प्लान में आप TATA Play Binge ऍप को एक ही वक्त पर टीवी, लैपटॉप और मोबाइल इन तीनो डिवाइस में देख सकते है।
1 Month Plan | ₹199 |
3 Month Plan | ₹559 |
6 Month Plan | ₹1099 |
12 Month Plan | ₹2099 |
स्पोर्ट स्पेशल (Sport Special)
TATA Play Binge के तरफ से स्पोर्ट स्पेशल प्लान खासकर स्पोर्ट्स शौक़ीन लोगो को ध्यान में रखकर बनाया गया है। लेकिन इसमें आपको सिर्फ 3 OTT Apps ही मिलते है। इसकी कीमत ₹149 रूपये है।
इस प्लान के अंदर JioHotstar, FANCODE और SONY Liv बस इतने ही तीन ऍप्स है। इसकी कीमत काफी कम है, लेकिन इसमें 3, 6, 9 या फिर 12 महीने के लिए प्लान नहीं दिए गए है। सिर्फ एक ही ₹149 का प्लान का ऑप्शन दिया है।
प्रीमियम प्लान्स
- TATA Play Binge के प्रीमियम प्लान्स ज्यादा कुछ खास नहीं है। इनका पहला प्रीमियम प्लान है जिसका मासिक किराया २९९ है, और जिसमे आपको 16 OTT Apps (6 ऍप्स खुद चुन सकते है, 10 कम्प्लीमेंटरी) मिल जाते है।
- वही दूसरे प्लान का मासिक खर्चा ₹399 रुपये है। और इस प्लान में आपको सबसे ज्यादा 33 OTT Apps के प्लेटफॉर्म्स मिलते है।
- लेकिन TATA Play Binge इस ऍप में मुझे एक कमी नज़र आती है, और वो यह की इस ऍप में Netflix जैसे पॉपुलर ऍप को ऐड नहीं किया गया है। और इसके प्रीमियम प्लान्स में जो भी दूसरे OTT प्लेटफॉर्म्स दिए गए है, वो न इतने लोकप्रिय है, और न लोग उन्हें देखना पसंद करते है।
मेरा सुझाव यही है की अगर आप TATA Play Binge को देखना चाहते है, तो सबसे सस्ता वाला ₹199 रुपयों वाला प्लान ही आपके लिए बेस्ट है।
TATA Play Binge को सब्सक्राइब कैसे करें?
- TATA Play Binge का सब्सक्रिप्शन लेने के लिए आप उनकी वेबसाइट www.tataplaybinge.com पर जाकर अपने मौजूदा मोबाईल नंबर से लॉगिन कर सकते है। और अपनी इच्छा नुसार प्लान को चुनकर सब्सक्राइब कर सकते है।
- अगर आप Android TV पर TATA Play Binge को देखना चाहते है। तो अपने स्मार्ट टीवी में गूगल प्ले स्टोर में जाकर TATA Play Binge ऍप को ढूंढे।
- ऍप इनस्टॉल होने के बाद अपना मोबाइल नंबर और OTP डालकर रजिस्टर करे।
- फिर बाईं तरफ Subscribe बटन पर क्लीक कर, आप आपकी कीमत के अनुसार प्लान को चुने। प्लान चुनने के बाद आपको जिनते महीने का प्लान आवश्यक है उसपर क्लीक करे।
- और सबसे आखिर में आपको स्क्रीन पर एक QR Code दिखाई देगा। उसे अपने UPI App से स्कैन कर पैसो का भुगतान करे।
अगर आपको यह जानकारी महत्वपूर्ण लगती है, तो इसे जरूर शेयर करे।