YouTube: Two-Person Premium प्लान
YouTube ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए Two-Person Premium प्लान लाकर हंगामा मचा दिया है। अब एक ही सब्सक्रिप्शन में दो लोग, YouTube Premium का मजा ले सकते है, वो भी बस ₹219 प्रति महीना में। ये प्लान कपल्स, रूममेट्स या छोटे घरवालों के लिए बेस्ट है, क्योंकि दो लोग मिलकर इसे शेयर करते हैं।
ये प्लान अभी टेस्टिंग मोड में है और शुरुआत में सिर्फ India, France, Taiwan और Hong Kong इन देशों में उपलब्ध है। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो जल्द ही YouTube इसे बाकी देशों में भी इसे रोल-आउट कर देंगे।

इसके साथ ही YouTube के बाकी प्लान्स Individual, Family और Student भी हैं, जिनके बारे में हमें जानना चाहिए।
तो चलिए, इन सब प्लान्स की डिटेल्स और Two-Person Premium प्लान के स्पेसिफिकेशन्स को आसान भाषा में समझते हैं।
YouTube Two-Person Premium प्लान: स्पेसिफिकेशन्स
- कीमत: ₹219 प्रति महीना (प्रीपेड + मंथली ऑप्शन)
- ऐड-फ्री एक्सपीरियंस: YouTube और YouTube Music पर कोई ऐड नहीं।
- बैकग्राउंड प्ले: फोन लॉक हो या दूसरा ऐप खुला हो, वीडियो का ऑडियो चलता रहेगा।
- ऑफलाइन डाउनलोड: वीडियोज को डाउनलोड करके बिना इंटरनेट देख सकते हो।
- YouTube Music Premium: 100 मिलियन से ज्यादा गाने ऐड-फ्री, ऑफलाइन और बैकग्राउंड में।
- फ्री ट्रायल: 1 महीने का फ्री ट्रायल, अगर कैंसिल कर दे तो कोई चार्ज नहीं।
- शर्तें: दोनों यूजर्स की उम्र 13+ होनी चाहिए, दोनों का Google अकाउंट होना चाहिए, और दोनों एक ही Google Family ग्रुप में होने चाहिए।
YouTube के बाकी प्लान्स
- Individual प्लान: ये सिंगल यूजर के लिए है। जिसमे ₹149 प्रति महीना चार्ज लगता है। बाकि बेनिफिट्स सभी सेम है।
- Family प्लान: 5 लोगों तक के लिए, ₹299 प्रति महीना। सबको अलग-अलग अकाउंट्स के साथ वही Premium बेनिफिट्स मिलते हैं।
- Student प्लान: स्टूडेंट्स के लिए सबसे सस्ता, ₹89 प्रति महीना। लेकिन इसके लिए स्टूडेंट वेरिफिकेशन जरूरी है, और हर साल री-वेरिफिकेशन भी करना होता है।
Two-Person Premium सब्सक्रिप्शन प्लान कैसे ख़रीदे?
- YouTube ऐप खोलो: अपने फोन में YouTube ऐप ओपन करे।
- प्रोफाइल पर क्लिक: नीचे राइट कॉर्नर में अपनी प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करे।
- Get YouTube Premium: इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद, वहा हमें ₹219 वाला Two-Person प्लान दिखाई देगा।
- पेमेंट ऑप्शन चुन: डेबिट/क्रेडिट कार्ड, Google Pay, PhonePe, Paytm जैसे UPI ऑप्शन्स से पेमेंट कर सकते हो। या Google Play गिफ्ट कोड भी यूज कर सकते हो।

- कैश से पेमेंट: अगर ऑनलाइन पेमेंट के लिए आपके पास डेबिट/क्रेडिट कार्ड या UPI App नहीं है, तो नजदीकी Reliance Digital या Jio स्टोर से कैश देकर Google Play गिफ्ट कार्ड खरीदकर और उससे सब्सक्रिप्शन एक्टिवेट कर सकते है।

सस्ते में ऑफर: जानिए Jio Phone Prima 2 और Jio Bharat J1 प्राइज और बेस्ट रिचार्ज!
YouTube Premium कम्पैरिजन
प्लान | कीमत (प्रति महीना) | यूजर्स | वैलिडिटी | बेनिफिट्स | फ्री ट्रायल |
---|---|---|---|---|---|
Individual | ₹149 | 1 | 1 महीना | ऐड-फ्री, बैकग्राउंड प्ले, ऑफलाइन डाउनलोड, YouTube Music | 1 महीना |
Two-Person | ₹219 | 2 | 1 महीना | ऐड-फ्री, बैकग्राउंड प्ले, ऑफलाइन डाउनलोड, YouTube Music | 1 महीना |
Family | ₹299 | 5 तक | 1 महीना | ऐड-फ्री, बैकग्राउंड प्ले, ऑफलाइन डाउनलोड, YouTube Music | 1 महीना |
Student | ₹89 | 1 | 1 महीना | ऐड-फ्री, बैकग्राउंड प्ले, ऑफलाइन डाउनलोड, YouTube Music | 1 महीना |
मेरा सजेशन
- दो इंडिविजुअल प्लान्स लेने से अच्छा है की Two-Person Premium प्लान ले, क्योंकि दो इंडिविजुअल के लिए ₹298 (₹149 x 2) खर्च होंगे, वही Two-Person प्लान सिर्फ ₹219 में काम हो जाता है।
- यह प्लान फॅमिली प्लान से सस्ता पड़ता है।
- दोनों यूजर्स के एकाउंट्स अलग-अलग मिलते है। मतलब अगल रेकमेंडेशन और प्लेलिस्ट्स भी अलग रहेगी।